मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश उद्योगों की स्थापना के लिए सबसे अनुकूल राज्य है, जहां 25 सरल नीतियों से विकास तेज हुआ है। जनवरी 2025 की भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 30% निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जा चुका है। उन्होंने उद्योगपतियों को जनवरी 2027 में होने वाली अगली समिट के लिए आमंत्रित किया है।