भारतीय खिलाड़ी लंचेनबी चानू ने यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह वुशु खेल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली भारतीय बनी हैं। उन्होंने चांगक्वान स्पर्धा में 9.316 अंक हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गुनशु स्पर्धा में 8.723 अंक के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं।