सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स के अगले दौर में पहुंच गए हैं। शुरुआती झटके से उबरते हुए उन्होंने वैलेंटीन वैचेरोट को मात दी। इसके अलावा शेल्टन और फ्रिट्ज ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। जोकोविच अपने करियर का 103वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने के करीब हैं।