उत्तराखण्ड के चंपावत जिले के लोहाघाट में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव आयोजित हुआ। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उत्साह से प्रदर्शन किया। जिला समन्वयक डॉ. पारूल शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव विद्यार्थियों को समाज की संरचना, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। महोत्सव से संवाद कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।