भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति बेहतर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।