पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के देशों में जाकर हमेशा के लिए बसने की योजना बनाई है। उन्होंने विशेष रूप से पुर्तगाल को पाकिस्तान के नौकरशाहों के लिए पसंदीदा गंतव्य बताया और कहा कि ये अधिकारी अपनी पदस्थापना के दौरान ही रिलोकेशन की तैयारी कर रहे थे।