गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र में पारसनाथ पर्वत की तराई स्थित जिरवाबेड़ा जंगल से सुरक्षाबलों ने 5 किलोग्राम का केन बम, कोडेक वायर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि यह विस्फोटक नक्सली हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए वहां रखे गए थे। एएसपी अभियान सुरजीत सिंह और सीआरपीएफ 154 बटालियन ने यह कार्रवाई की।