केंद्र सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं की बिक्री पर ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया, जिससे दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी और मरीजों की सालाना लगभग 2,500 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। अंतिम सूची और वास्तविक कीमतों का असर अधिसूचना के बाद स्पष्ट होगा। डीडी यूपी ने लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों से इस निर्णय पर चर्चा की।