10 अक्टूबर को झुंझुनूं में शिक्षा विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा कौशल का प्रदर्शन किया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।