अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक आधे समय यानी दो साल बाद मिडटर्म चुनाव होते हैं. इससे संसद का रुख तय होता है. साल 1845 के कानून के तहत नवंबर के पहले सोमवार के बाद वाले मंगलवार को मतदान होता है. 19वीं सदी में फसल कटाई पूरी होने और किसानों की सहूलियत देखकर यह दिन चुना गया था.