शाजापुर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत साइबर ठगी में इस्तेमाल 92 मोबाइल नंबर और 161 IMEI नंबर ब्लॉक कराए। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर नंबरों की पहचान कर ब्लॉक किया गया। सितंबर में ठगी की राशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई और न्यायालय के आदेश तथा MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ितों को कुल 6,70,200 रुपये लौटाए गए।