अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया है। वह पैलेटाइन इलाके का रहने वाला है। जांच में उसके पास से एक लेटर मिला, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बात कही गई थी। पुलिस के अनुसार, वह 11 अक्टूबर को ऑरोरा में किसी हिंदू पूजा स्थल पर हमला करने की योजना बना रहा था।