विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से एमपीएसईडीसी का एक स्टॉल होगा, साथ ही पाँच स्टॉल अकादमिक संस्थानों, उद्योग और डेवलपर समुदाय से जुड़ी संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे। स्टॉल्स पर लाइव तकनीकी प्रदर्शन के साथ इंटर्नशिप, कौशल विकास और स्टार्टअप सहायता की जानकारी दी जाएगी। एमपीएसईडीसी के स्टॉल पर आईटी, आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य के निवेश प्रोत्साहन ढांचे तथा इंटर्नशिप कार्यक्रम की जानकारी मिलेगी।
मध्यप्रदेश युवा सम्मेलन में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन
Representative image: Aeronautical Corporation of America / Wikimedia Commons (CC0)
