केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिये 10 से 12 अलग भवन डिजाइन तैयार किये। इनका अनुमानित लागत एक लाख से ढाई लाख रुपये है। जलवायु और आपदा जोखिम को ध्यान में रखकर बाढ़, गर्मी आदि से सुरक्षित भवन बनाए गए।