अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि भारत में कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फंडिंग अभिजीत दिपके के जरिए हो रही है। मिलबेन ने भारतीय युवाओं से सीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 25 साल से देश की सेवा कर रहे हैं और किसी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।