उत्तराखंड के 452 पंजीकृत मदरसों में बच्चों को दोबारा मिड डे मील का लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि पहले मदरसों का माध्यमिक शिक्षा परिषद से पंजीकरण होगा, फिर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता मिलेगी। इसके बाद ही मदरसों में मिड डे मील शुरू करने का रास्ता साफ हो सकेगा।