विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर भोपाल के जिला चिकित्सालय मनकक्ष में आयोजित शिविर में 112 लोगों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हुई और 24 को उपचार व परामर्श मिला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा और सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल और डॉ. निशांत मिश्रा ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में टेलीमानस सेवा और मनहित ऐप की जानकारी भी दी गई।