कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV को लंग एडेनोकार्सिनोमा होने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई, जिसमें दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया गया। करीब 90 मिनट तक चली यह सर्जरी सफल रही और कोई जटिलता सामने नहीं आई। वेटिकन ने अभी कैंसर के चरण या आगे के इलाज की जानकारी नहीं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर पोप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।