बिहार के उभरते गायक निशांत मुक्ता ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'आई-पॉपस्टार' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने 'UP वाली लइकी से प्यार हो गइल' रैप गाना गाकर नेहा कक्कड़ और किंग सहित सभी जजों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान जज भी उनके साथ स्टेज पर थिरकने लगे।