राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र विकास का आधार है। उन्होंने शैक्षणिक दबाव और सामाजिक चुनौतियों के बीच छात्रों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देने व खुलकर बात करने की अपील की। शिक्षकों को भी छात्रों की मनोदशा समझने और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का सुझाव दिया।
मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना स्वस्थ समाज की पहली जरूरत: प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत

संपादकीय चित्रण; घटना की तस्वीर नहीं · NewsApp24



