आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगा और 15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी। ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी। अब तक ऋषभ पंत और टी नटराजन समेत कुल 4 खिलाड़ी ट्रेड हो चुके हैं। पंत 27 करोड़ से 15 करोड़ की सैलरी पर दिल्ली कैपिटल्स में लौटे हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव लखनऊ सुपरजायंट्स में गए हैं।