फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए टीम कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची। रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने साथ में एंट्री ली, जहाँ रणबीर काले कपड़ों में और साई नीली साड़ी में दिखाई दीं। रवि दुबे ने लक्ष्मण के रूप में क्रीम रंग के कुर्ता-पजामा में एंट्री की, और रकुल प्रीत सिंह भी रंग-बिरंगी साड़ी में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं।