भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया है। भंडारी ने इस टिप्पणी को एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा बोरा की इन टिप्पणियों के पीछे राहुल गांधी का हाथ है।