महाराष्ट्र में मिलावट रोकने के लिए एफडीए ने खुले मसालों और मसाला पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दी है। अब सभी मसालों की पैकिंग और सीलिंग अनिवार्य कर दी गई है। इस नियम का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को पूरी तरह रोकना और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।