उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित आईआईटी रुड़की में रुटेग 2.0 की तीसरी वार्षिक समीक्षा बैठक दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में शुरू हुई। बैठक में विभिन्न आईआईटी और वैज्ञानिक संस्थानों के शोधकर्ता, वैज्ञानिक और अधिकारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकसित तकनीकों की प्रगति, जमीनी स्तर पर उपयोग और सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।