टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा बिजलानी ने एक कार्टून कैरेक्टर और उर्दू में 'अल्लाह' लिखी एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उन पर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने नेहा की इस टी-शर्ट की कड़ी आलोचना की है। मिशी ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने मिकी माउस के कानों के ऊपर अपने प्रोफेट का नाम लिखवाया।