अभिनेता कार्तिक आर्यन की साल 2027 में लगातार तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'लड़ाकू' 18 जून 2027 को आएगी, जो किक बॉक्सर तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित है। इससे पहले अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। वहीं 2027 में 'नागजिला' भी रिलीज की कतार में है।