अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इसे अमेरिका का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति लागू करने, बातचीत बढ़ाने, मतभेद सुलझाने और रणनीतिक स्थिरता के लिए अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है।