छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में दिव्यांगता श्रेणी के निर्धारण को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। समाज कल्याण विभाग ने 11 सितंबर को सहायक शिक्षक पद के लिए पूर्ण दृष्टिबाधित श्रेणी को शामिल किया था। हालांकि, भर्ती विज्ञापन पहले जारी होने और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कारण इसे वर्तमान भर्ती में शामिल करना संभव नहीं है।