रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में आतंकवाद को ‘विकास के लिए सबसे गंभीर खतरा’ कहा और दोहरे मापदंड का विरोध किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के सामने उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को आर्थिक सहायता या पनाहगाह देने के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।