टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। इसके बाद उनके सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया गया है। सलमान की सिक्योरिटी में तैनात गार्ड्स को अब जर्मन कंपनी हेकलर एंड कोच द्वारा निर्मित आधुनिक MP5 SD6 सबमशीन गन से लैस किया गया है।