भोपाल के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, बैरागढ़ में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया। न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल, कादम्बिनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचन्दनी, शहीद हेमू कल्याणी संस्थान के सचिव घनश्याम बुलचनंदानी और वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू टहलयानी ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।