आदित्यपुर के नितेश कुमार सिंह ने ‘मदद साथी’ नामक डिजिटल सिस्टम विकसित किया है, जिसमें वाहन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी तुरंत मिल जाती है। यह व्यवस्था दुर्घटना के समय गोल्डन ऑवर में सहायता पहुँचाने में मदद करेगी।