मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में निवेश के बड़े अवसर दे रहा है। राज्य में दवा निर्माण, अनुसंधान और चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन की श्रृंखला विकसित करना सरकार का लक्ष्य है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं। वर्ष 2023-24 में राज्य से करीब 11,889 करोड़ रुपये के फार्मा उत्पादों का निर्यात हुआ।