शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से राज्य में एआई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे, जिससे पाँच लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को बड़ी औद्योगिक इकाइयों और एमएसएमई में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। खन्ना ने अटल सभागार में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की।