प्रवर्तन निदेशालय को पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक महिला विधायक पर बिना हिसाब-किताब के नकद लेनदेन करने का संदेह है। इसके साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के मामले की भी जांच की जा रही है। एजेंसी इस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों और नकदी के संदिग्ध लेन-देन का पता लगा रही है।