संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में फिर साथ दिखेगी। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, फरहाद सामजी को स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी दी गई है और स्क्रिप्ट जल्द पूरी होने वाली है। राजकुमार हिरानी पहले ही इस फिल्म की पुष्टि कर चुके हैं। इसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की तैयारी है।