यूथ ओलंपिक में भारत को दोहरी सफलता हासिल हुई है। खुशबू राजकभाई ने जूडो की 63 किलोग्राम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता।