ओमान से लाए गए महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप मामले के मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। भिलाई निवासी सौरभ पर साथी रवि उप्पल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने का आरोप है। इस अवैध बेटिंग ऐप का सालाना कारोबार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया गया था।
महादेव ऐप: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान से लाया गया, ट्रांजिट रिमांड पर
चित्रणसंपादकीय चित्रण; घटना की तस्वीर नहीं · NewsApp24